खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि के चेक वितरित किए गए। इस दौरान बताया गया कि समितियों के माध्यम से करीब 2.50 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद की गई है, जबकि उत्पादकों को प्रोत्साहन के रूप में 22 लाख रुपये का बोनस वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध संघ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने उत्पादकों से योजनाओं का लाभ उठाने और समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -  रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर सहयोग से ही दुग्ध व्यवसाय को मजबूती मिलती है। उन्होंने उत्पादकों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संघ स्तर पर लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। बोनस वितरण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध समितियों को अधिक सक्रिय, मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुग्ध क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक उत्पादक का हित संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुग्ध व्यवसाय को नई मजबूती देने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, दीपा देवी, नरेंद्र मेहरा, सुमित जोशी और नेहा डालाकोटी सहित दुग्ध समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad