खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत हो गई. परिजन मामले की जानकारी देने से बच रहे हैं. सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा है.

शहर के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गर्भवती महिला के डिलीवरी के लिए परिवार वालों ने एक झोलाछाप महिला डॉक्टर से मिलकर महिला का ऑपरेशन कर दिया. हालत बिगड़ी तो झोलाछाप डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए. आनन-फानन में परिवार वाले गर्भवती को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां गर्भवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पूरे मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता: दिन-दहाड़े दुस्साहस: बंद मकान को खंगालकर 12 तोला सोना और नकदी उड़ाए,

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि 38 वर्षीय एक गर्भवती महिला को परिवार वाले अस्पताल लेकर आए हैं ।

गर्भवती महिला का डिलीवरी के लिए पेट का ऑपरेशन (सिजेरियन डिलीवरी) किया गया है. उसकी आंते और बच्चेदानी बाहर निकली हुई है. नवजात की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. अस्पताल द्वारा महिला का इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

ऋचा सिंह ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों से पूछताछ की गई है. लेकिन परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पूरे मामले में परिजन किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करा रहे हैं. पोस्टमॉर्टम के आधार पर पूरे मामले की जांच का जिम्मा पुलिस को सौंपा गया है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. झोलाछाप महिला डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad