खबर शेयर करें -

शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब न तो वह खुद शादी कर रहा है और न युवती को शादी करने दे रहा है।

हद तो यह है कि आरोपी अब लड़की को जगह-जगह धमका रहा है। पीड़िता ने मुखानी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी में नर्स है और मुखानी में किराए के कमरे रहती है। आरोपी चेतन सिंह निर्खपा मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कठघरिया में रह रहा है। आरोप है कि उसने अगस्त 2021 में बातों में फंसाकर उसे होटल में बुलाया। शादी का वादा किया और इंकार के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव चुनाव को लेकर एवं प्रदेश को नशामुक्त बनाने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान 

तीन साल तक वह झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के घरवाले शादी के लिए रिश्ता देखते तो चेतन घर में बता देने की धमकी देता। चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने पहले तो बात करना बंद किया और फिर नंबर ब्लॉक कर दिया। चेतन अब कभी पीड़िता के कमरे तो कभी उसके कार्य स्थल पर पहुंचकर उसे धमका रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी चेतन के ​खिलाफ आईपीसी 376 और 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।