खबर शेयर करें -

वीकेंड पर पर्यटक वाहन शहर में दाखिल नहीं हो सकेंगे। शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत पर्यटक वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे। डायवर्जन प्लान शनिवार सुबह से रविवार पूरे दिन लागू रहेगा

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक बरेली रोड से नैनीताल और भीमताल जाने वाले तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहे से होकर गुजरेंगे। रामपुर रोड से नैनीताल और भीमताल जाने वाले शीतल होटल तिराहे रामपुर रोड से से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से जाएंगे। कालाढुंगी रोड से नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले लालडॉट तिराहे से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा। यात्रा रूट पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। स्टेडियम से शटल सेवा के जरिये नैनीताल में भेजा जाएगा।