ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया । इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक अराजक तत्वों ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।  पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारी और आंसू गैंस के गोले छोड़े।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

इस कार्रवाई के दौरान भीड़ ने निगम की जेसीबी सहित पास खड़ी एंबुलेंस और बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं इस बीच एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों तरफ से सीमाएं ब्लॉक कर दी हैं और किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

इधर अराजक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी में तमाम पुलिस कर्मी, अधिकारी और पत्रकारों को चोटें आई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अमला मौजूद है। …खबर अपडेट की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad