breaking news
खबर शेयर करें -

आवारा पशुओं का आतंक इस तरह तेजी से बढ़ रहा है कि लोग अब परेशान हो उठे हैं यहां गौलापार स्थित गांव सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा में आवारा सांड के हमले से एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया

उत्तराखंड : अस्पताल में बेसुध होकर गिरा मरीज, मौके पर ही हुई मौत

आवारा पशुओं का आतंक इस तरह तेजी से बढ़ रहा है कि लोग अब परेशान हो उठे हैं यहां गौलापार स्थित गांव सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा में आवारा सांड के हमले से एक बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है, बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से हिंसक हो चुके अवारा सांड को पकड़े जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

बताते चले कि गौलापार स्थित गांव सुल्तान नगरी पूर्वी खेड़ा निवासी बच्ची राम (65) शनिवार की शाम करीब लगभग 5 बजे दुकान से दवाई लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक अवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, ग्रामीणों ने देखा तो बमुश्किल बुजुर्ग को सांड से बचाया, जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां आ गए और आनन फानन में घायल बुजुर्ग को उठाकर हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही घायल बच्ची राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं की आवाजाही दिन पे दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अवारा सांड गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है, उन्होने प्रशासन से सांड को पकड़े जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

लापता नाबालिग को 12 घंटे में उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद; दो आरोपित हिरासत में

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad