खबर शेयर करें -

दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने वाले ससुराली जब मंशा में कामयाब नहीं हुए तो बीएड पास बहू की पढ़ाई रोक दी। बहू शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और पति, सास व नदद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें -  🎓 MBPG कॉलेज एडमिशन अपडेट: दूसरी मेरिट लिस्ट आज 55% तक अंक वालों को मौका, सीटें अभी भी खाली — जल्द करें फीस जमा

डहरिया निवासी दिव्या दुर्गापाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो दिसंबर 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। बीएड की परीक्षा पास करने के बाद ससुराल वालों ने पढ़ाई करने पर भी रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

पीड़िता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। मामला एक साल तक महिला समाधान केंद्र में चला। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन ससुरालियों की हिंसा नहीं रुकी। बहू को जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।