खबर शेयर करें -

शहर से लगातार चोरी हो रहीं बाइकों के राज से आखिरकार पर्दा उठ गया है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ उससे 5 बाइकें भी बरामद कर ली हैं।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार बाइकें चोरी हो रहीं थी जिस पर पुलिस टीम ने CCTV कैमरों की मदद से एक संदिग्ध को ट्रैक किया और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

पकड़े गए आरोपी का नाम साहिल है जो मूल रुप से रामपुर के रहने वाला है और यहां हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके मे रहकर रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में था और वह बाइक के लॉक मास्टर चाबी की मदद से खोलता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी रामपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad