खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  नौ दिन पहले जिस स्थान से मोटर साइकिल चोरी हुई, चोर वहीं मोटर साइकिल बेचने पहुंच गया। सौदा भी तय हो गया, लेकिन कॉल से चोर की पोल खुल गई। वह मौके से फरार हो गया। अब पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं - हल्द्वानी: फ्लाईओवर पर काल बनी स्कॉर्पियो; चार दोस्तों की मौत,

मल्ला फतेहपुर मुखानी निवासी अमित रौतेला टीबी अस्पताल में कार्य करते हैं। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि बीती 28 मार्च को वह पत्नी के साथ कठघरिया में लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में गए थे। लौटते समय मोटर साइकिल गायब थी। हाट बाजार के पास ही एक दर्जी की दुकान है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​गौला नदी के भू-कटाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने सरकार से मांगा 9 वर्षों का हिसाब; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सरकार को घेरा, कहा– "जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं"

शनिवार को चोर दुकान मालिक के पास पहुंच गया। चोर बिक्री का स्टांप भी साथ लाया था। सौदा 12 हजार में तय हो गया। दर्जी ने रजिस्ट्रेशन के लिए जब वाहन मालिक को फोन किया तो चोरी का खुलासा हो गया, लेकिन तभी चोर बाइक समेत फरार हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी के बारे में सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।