खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  नशे को लेकर गुरुवार की रात पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। पति को बात इतनी अखरी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी 24 वर्षीय मनीष मंडल मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। हल्द्वानी में वह पत्नी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मनीष मंडल नशे का आदी थी।

इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता रहता था। बीते गुरुवार को भी जब वह घर लौटा तो पत्नी को कपड़ों से मादक पदार्थ मिला था। इसके बाद दोनों में झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद मनीष ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad