खबर शेयर करें -

एक युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से हल्द्वानी निवासी एक युवती से दोस्ती हो गई। युवक युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती के राजी न होने पर युवक उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

हल्द्वानी निवासी एक 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती भागलपुर बिहार निवासी गौरव तिवारी के साथ हो गई। अब युवक युवती के से शादी करने का जिद कर रहा है लेकिन युवती शादी के लिए मना कर रही है।

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक

युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती बहुत दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। अंतत: उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।