ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा दो शराब तस्करों को 800 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है

शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने 800 पेटी बीयर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीयर उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ले जाई जा रही थी. बहरहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ले जाई जा रही थी बीयर: 

मुक्तेश्वर थाना प्रभारी कमीत जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धानाचुली पुलिस चौकी ने चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान एक कैंटर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो, उसमें 800 पेटी बीयर रखी हुई थी. ट्रक में बैठे व्यक्तियों ने अपने नाम राहुल निवासी बरहनी और संजय आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना वनभूलपुरा बताया. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि बीयर उधम सिंह नगर बाजपुर से अल्मोड़ा ले जाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज: 

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना मुक्तेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है. बता दें कि पहाड़ों पर अवैध शराब का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब माफिया शराब की तस्करी कर रहे हैं. शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन आबकारी विभाग आंख बंद किए है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

बर्दाश्त नहीं की जाएगी शराब तस्करी: 

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास संसाधन और कर्मचारी नहीं होने के चलते शराब तस्कर कई बार आबकारी विभाग के चंगुल से बच जाते हैं. फिर भी आबकारी विभाग समय-समय पर छापेमारी कर शराब के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है. उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad