खबर शेयर करें -

प्रेमिका नाबालिग थी, तब प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। प्रेमिका बालिग हुई और जब शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया। इस मामले में बालिग प्रेमिका ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने बताया कि उसके लंबे समय से एक युवक से प्रेम संबंध थे। जब संबंध बने तो लड़की नाबालिग थी। नाबालिग रहते वक्त युवक ने उससे कहा कि जब वह बालिग होगी तो वह उससे शादी कर लेगा। यही झांसा देकर उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

इधर, कुछ वक्त पहले लड़की बालिग हुई और जब उसने शादी का वादा याद दिलाया तो प्रेमी मुकर गया। प्रेमिका के कई बार गिड़गिड़ाने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद लड़की ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।