खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : खैर की लकड़ी से लदी स्कार्पियो को वन दरोगा ने रोका तो उससे हाथापाई कर तमंचा तान दिया और आरोपी जबरन गेट खुलवाकर नौ दो ग्यारह हो गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरहैनी रेंज का एक गुर्जर लंबे समय से वन तस्करी में लिप्त है। सोमवार देर रात वह अपनी स्कॉपियों में खैर लेकर जंगल से आ रहा था। बरहैनी रेंज के धुलिया गेट पर वनकर्मियों ने गेट नहीं खोला। जब वनकर्मियों ने वाहन चेक कराने के लिए कहा तो वह हाथापाई पर उतर आया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

गेट में तैनात वनकर्मियों ने वन दरोगा शेर सिंह बोरा को मौके पर बुलाया। इस पर आरोपी गुर्जर ने शेर सिंह बोरा से भी हाथापाई शुरू कर दी। उसने अपनी स्कॉपियो से वन दरोगा की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वन दरोगा से मारपीट कर और तमंचा तानकर उससे गेट खुलवा लिया। इसके बाद स्कार्पियो लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

रेंजर ने एसएसपी से की मुलाकातबरहैनी रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को बरहैनी रेंज की घटना से अवगत कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी पीएन मीणा ने रेंजर से लिखित शिकायत करने को कहा है।