ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी। हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के अनुसार, आरोपी युवक कुछ समय पहले उसके घर में घुस आया और अकेले पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई और अब उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मजबूर कर रहा है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे पिछले तीन-चार वर्षों से परेशान कर रहा है। पीड़िता की पांच साल की एक बेटी भी है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने पुष्टि की है कि आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS




