खबर शेयर करें -

नगर की सबसे व्यस्त सड़क में सरेआम एक युवती के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी यही नहीं उसे अपनी बाइक की तरफ खींचने की कोशिश भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीती रात एक युवती तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए हीरा विहार कॉलानी जा रही थी। इस बीच दो युवक बाइक और स्कूटी से उस युवती का पीछा करने लगे। एक युवक ने युवती को जबरदस्ती बाइक पर खींचने की कोशिश की। हालांकि जब युवती का विरोध बढ़ा तो वे वहां से भाग गए। युवती ने 112 पर भी फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इधर सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बताया कि उनके कार्यालय में युवती के परिजन और पुलिस सीसीटीवी की जांच करने आए थे। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिसमें आरोपी दिख रहे हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से जानकारी मिली कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

जैसे ही ये मामला पुलिस के पास पहुंचा उसके बाद से पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से जांच शुरू कर दी गई। हालांकि अभी आरोपियों ही पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad