खबर शेयर करें -

मेडिकल स्टोर की आड़ में दमुवाढूंगा क्षेत्र में खून के सैंपल लिए जा रहे थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने एक युवक का खून का नमूना लेते समय तीन-चार जगह सुई से गोद दिया।

बिन्दुखत्ता – सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने जा रही युवती

मेडिकल स्टोर की आड़ में दमुवाढूंगा क्षेत्र में खून के सैंपल लिए जा रहे थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने एक युवक का खून का नमूना लेते समय तीन-चार जगह सुई से गोद दिया। इससे गुस्साए युवक ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग के साथ छापा मारकर मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया। एक अवैध क्लीनिक को भी किया सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

एक युवक दमुवाढूंगा स्थित मेडिकल स्टोर में पहुंचा। मेडिकल स्टोर में लिखा था यहां पर खून की जांच की जाती है। खून का नमूना निकालने के दौरान मेडिकल संचालक को युवक की नस नहीं मिली। उसने तीन-चार जगह युवक के हाथ में गोद दिया। इससे गुस्साए युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद उसने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से भी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें -  ​सातताल: आपदा में टूटी पुलिया बनी पर्यटकों के लिए मुसीबत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसीएमओ डाॅ. रश्मि पंत के साथ छापा मारने मौके पर पहुंचीं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। यहां अवैध रूप से खून के नमूने लिए जा रहे थे। कहा कि मेडिकल स्टोर पर ताला लगा दिया गया है। अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील किया है। इस दौरान डाॅ. राहुल लसपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से बीच सड़क हुई मार पीट, मंत्री के कपड़े फटे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad