खबर शेयर करें -

रुद्रपुर/दिनेशपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार डॉक्टर को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भयावह था कि डॉक्टर का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्लीनिक बंद कर लौट रहे थे घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 46 वर्षीय डॉक्टर मंटू चंद्र राय के रूप में हुई है, जो शक्तिफार्म के राजनगर (रतन फार्म नंबर-03) के निवासी थे। डॉक्टर मंटू की जाफरपुर के लंबाखेड़ा क्षेत्र में अपनी क्लीनिक थी। गुरुवार देर रात वह रोजाना की तरह क्लीनिक बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  राशन कार्ड धारकों और डीलरों की खुली किस्मत: मोदी सरकार का ₹25,530 करोड़ का बड़ा ऐलान!

पैर फंसा और हाईवे पर बिखर गए शव के टुकड़े

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (NH-74) पर दिनेशपुर कट के पास गदरपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर (संख्या: UP 25 ET 1658) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डॉक्टर का पैर बाइक में फंस गया और वह डंपर के नीचे आ गए।

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू! 🚨 मदद न करने पर अब जेल, 2 की दर्दनाक मौत – पहाड़ से मैदान तक हाहाकार!

​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह डॉक्टर को करीब 300 से 400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस खौफनाक मंजर के कारण डॉक्टर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और हाईवे पर शव के अवशेष बिखर गए। हादसे की सूचना पाकर जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो सड़क का भयावह मंजर देखकर डॉक्टर की पत्नी बेहोश हो गईं।

चालक फरार, पुलिस ने हाईवे से समेटे अवशेष

घटना की जानकारी मिलते ही दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट और रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस भीषण हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया और यातायात सुचारू किया।

यह भी पढ़ें -  📰 ⚠️ Reel के लिए ‘मौत से खेल’: गंगा में थर्माकोल पर बहता युवक वायरल, गंगनहर बना ‘डेथ पॉइंट’

​पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया है, हालांकि आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad