ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुलिस की ओर से 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय कर लिया था। आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।

आठ महीने के मासूम के अपहरण की आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। दस दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले से आठ महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

बच्चा लापता होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस की ओर से 11 दिसंबर को बच्चा बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया था। बच्चे के अपहरण के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता का नाम सामने आया था। बच्चे का ढाई लाख में सौदा तय कर लिया था। आशा कार्यकर्ता ने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

इसके बाद हरिद्वार शहर की सीडीपीओ संगीता गोयल की ओर से आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया था, पर किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया था। अब अहबाबनगर ज्वालापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा रानी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उधर, प्रभारी सीएमओ डा. आरके सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता रुबी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad