ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया जा रहा कि मोटर साइकिल पर सवार मामा के साथ शादी में जा रहा भांजा हादसे का शिकार हो गया. एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी.

सड़क हादसे में युवक की मौत: टेंपो ट्रैवलर के टक्कर मारने से बाइक गिर गई. मामा को बाइक में ले जा रहा भांजा टेंपो ट्रैवलर के नीचे गिर गया. चालक ने टेंपो ट्रैवलर को रोका नहीं बल्कि और तेज दौड़ाता चला गया. उसके बोनट के नीचे फंसा युवक करीब 40 मीटर तक सड़क पर घिसटता गया. बहुत ज्यादा चोटें आने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद टेंपो ट्रैवलर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में मारी टक्कर: पुलिस के मुताबिक विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर रोड निवासी 22 वर्षीय दिवाकर भट्ट उर्फ दीपांश अपने मामा हीरा बल्लभ भट्ट, बीचपुर परगाईं चोरगलिया में अपनी नानी के घर पर रहता था. वह बीए का छात्र था और नानी के घर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. मामा भांजे शादी में शामिल होने के लिए निकले थे. बाइक दिवाकर चला रहा था. दोनों अभी चोरगलिया बाजार के पास टूटी चक्की मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी मामा ने देखा कि पीछे से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर हार्न देते हुए अनियंत्रित तरीके से आ रहा था.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

बाइक सवार को घसीटता ले गया टेंपो ट्रैवलर: इससे पहले की वह कुछ समझ पाते टेंपो ट्रैवलर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर से मामा उछल कर दूर जा गिरा. भांजा दिवाकर टेंपो ट्रैवलर के आगे छिटक गया. ट्रैवलर के बोनट से फंसे दिवाकर को ट्रैवलर चालक करीब 40 मीटर तक घसीटता ले गया. इसके बाद चालक ने ट्रैवलर को रोका और चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

फरार टेंपो ट्रैवलर चालक की तलाश: आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से घायल दिवाकर को अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिवाकर के पिता एक स्कूल में शिक्षक हैं और घर में उसकी मां और एक छोटा भाई है. चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है. टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad