breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं। गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वाहनों की भीड़भाड़ के बीच मोटरसाइकिल पीछे करने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। मामूली बात धीरे-धीरे इतना बढ़ गई कि विवाद मारपीट में तब्दील हो गया और मामला गंभीर हमले तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता निवासी युवक बंगाली कॉलोनी जाने के लिए अपने वाहन से रेलवे फाटक बंद होने पर रुका था। उसी समय फाटक के समीप पहले से खड़े राजीवनगर लालकुआं निवासी विशाल विश्वास से उसने रास्ता देने के लिए मोटरसाइकिल पीछे करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अचानक नुकीले धारदार हथियार से विशाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में गूंजे श्याम के जयकारे,भोर तक झूमे श्रद्धालु

हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल विश्वास लहूलुहान हो गया, जिसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में 10 टांके लगाए हैं।

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: गौला में डूबा छात्र, शव बरामद दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह,

वहीं, घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad