ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अफगानिस्तान। पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में शनिवार को एक स्कूल के पास हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 110 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट से स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त

प्रांतीय राजधानी असदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की इमारत का एक हिस्सा विस्फोट के प्रभाव से ढह गया। घटना के बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

लापरवाही की आशंका, जांच शुरू

कुनार के संस्कृति एवं सूचना निदेशक सामी उल हक बायन के अनुसार, शुरुआती जांच में खनन गतिविधियों से जुड़े एक गोदाम में सुरक्षा संबंधी लापरवाही की आशंका जताई गई है। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हादसे में 10 लोगों की मौत और 110 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।

अस्पतालों में भर्ती बड़ी संख्या में बच्चे

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में कई घायल बच्चे अस्पतालों में उपचार कराते दिखाई दिए। कई बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में एक ही बिस्तर पर दो-दो बच्चों का उपचार होते भी देखा गया।

इस दर्दनाक घटना ने अफगानिस्तान में खनन गतिविधियों से जुड़े सुरक्षा मानकों और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।