खबर शेयर करें -

9 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे की मां ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

राजधानी देहरादून में 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. आरोपी की आईएसबीटी के पास साइकिल पंचर की दुकान है.

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक उनके 9 साल के बेटे की शरीर में काफी दर्द हो रहा था. उन्होंने बच्चे से जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि वह करीब एक महीने पहले दोस्त के साथ साइकिल पंचर की दुकान चलाने वाले मामिन के पास गए था. आरोप है कि आरोपी ने बच्चे के दोस्त को पांच रुपये देकर बाहर भेज दिया और पीड़ित का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर ले गया था, जहां आरोपी ने दुकान का शटर बंद कर बच्चे के साथ कुकर्म किया. साथ ही बच्चे को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. इसलिए डर के कारण मासूम ने यह बात घर में नहीं बताई.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता: ​कारगिल विजय दिवस: बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर जगमगाए कैंडल, अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कोतवाली पटेल नगर की एसआई मीना रावत ने बताया कि नाबालिग बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी मामिन निवासी गोल मार्केट आइएसबीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी का तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें -  🚨 रुद्रपुर में सनसनी: युवती के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad