खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बैठक में फैसला लिया गया कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगा।

सही समय आने का इंतजार करेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की करीब दो घंटे तक बैठक चली। जिसमें सभी से चर्चा कर यह निष्कर्ष निकला है कि हम एक जुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े हैं। हम सही समय आने का इंतजार करेंगे। हम मोदी के जनमत को नकारने की कोशिश करेंगे। ये मोदी की नैतिक और राजनीतिक हार है। हम मोदी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से किये गए वादों को पूरा करेंगे।

इंडिया गठबंधन जारी रखेगा लड़ाई

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करता हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad