खबर शेयर करें -

पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.

जिनमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन का गढ़ है. भारतीय सेना ने रात 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले के तहत किए गए. कुछ समय पहले, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.”

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

इन जगहों पर की एयर स्ट्राइक

भारतीय सेना ने कहा, “किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.” जानकारी के अनुसार भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के

सेना का ये था टॉरगेट

1. बहावलपुर – 100 किलोमीटर अंदर
2. मुरीदके – 30 किलोमीटर अंदर
3. गुलपुर – 35 किलोमीटर अंदर
4. सवाई कैंप – 30 किलोमीटर अंदर
5. बिलाल कैंप – दूरी निर्दिष्ट नहीं
6. कोटली कैंप – 15 किलोमीटर अंदर
7. बरनाला कैंप – 10 किलोमीटर अंदर
8. सरजाल कैंप – 8 किलोमीटर अंदर
9. महमूना कैंप – 15 किलोमीटर अंदर

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

कोटली और मुजफ्फराबाद औ, पंजाब के बहावलपुर में मिसाइल हमले किए.

पाकिस्तान की सेना ने औपचारिक रूप से तीन शहरों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों की पुष्टि की है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, “अब से कुछ समय पहले, भारत ने बहवलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद पर तीन जगहों पर हवाई हमले किए.” उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन जारी है और आगे की जानकारी समय आने पर जारी की जाएगी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि आधी रात के बाद पीओजेके के मुजफ्फराबाद के पास जोरदार विस्फोट हुए, जिसके बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो गई.

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे. भारत ने इस घटना के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। इस्लामाबाद ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है और स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच में भाग लेने की पेशकश की है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad