खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के सम्बंध में जिलाधिकारिओं  तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से सोमवार को सचिवालय में विडीयों कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पुलिस-प्रशासन में प्रत्येक  स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के सख्त  निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों को अधीनस्थ स्तर के प्रभावी निरीक्षण  के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुऐ अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को अपराधिक तत्वों पर निगरानी,  शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने,  संभावित आगजनी की घटनाएं रोकने, पटाखों की बिक्री के दौरान एसओपी, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हेतु खाली पड़े स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था बनाने एनजीटी तथा न्यायालय के समस्त  निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाने  करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

 

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलों में समस्त पुलिस अधीक्षकों को पीक टाइम में शाम को 6 बजे से 10 बजे के बीच पुलिस अधिकारियों को फील्ड में तैनात रहने को कहा है। एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने संभावित आगजनी की घटनाओं के नियंत्रण हेतु फायर ब्रिगेड के साथ ही एसडीआरएफ की मदद लेने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीजीपी श्री अशोक कुमार ने अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बेसिक ड्रिल, डॉग स्कॉयड, एटीएस टीम, बीडीएस टीम के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, आईजी श्री ए पी अंशुमन, अपर सचिव गृह श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह कुंवर तथा विडियों कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad