ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बोर्ड कार्यालय के अनुसार अल्मोड़ा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते ने इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया।

अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल ने खाली करवाई बस्तियां 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में नकल का पहला मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है। यहां पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

बोर्ड कार्यालय के अनुसार अल्मोड़ा जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते ने इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। छात्रा की उत्तरपुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

12वीं की भौतिक विज्ञान समेत कई विषयों की थी परीक्षा

सोमवार को 12वीं की उर्दू, पंजाबी, भौतिक विज्ञान, लेखा शास्त्र, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र में 552 पंजीकृत, 515 उपस्थित और 37 अनुपस्थित रहे। कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र में 553 पंजीकृत, 516 उपस्थित और 7 अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 7414 पंजीकृत, 7171 उपस्थित और 243 अनुपस्थित रहे। लेखाशास्त्र की परीक्षा में 978 पंजीकृत, 941 उपस्थित और 37 अनुपस्थित रहे। उर्दू की परीक्षा में 82 पंजीकृत, 78 उपस्थित व 4 अनुपस्थित रहे। पंजाबी में 50 पंजीकृत व 50 उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad