खबर शेयर करें -

महेंद्र और ऋतिक दोनों शराब के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों की मुलाकात हुई। इस पर दोनों ने मिलकर शराब पी। नशा चढ़ने पर कहासुनी हो गई। महेंद्र के गाली-गलौज करने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। ऋतिक ने खेत में खींचकर ले जाकर गन्ना तोड़कर कई वार किए।

पथरी थाना क्षेत्र में देहरादून के व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ठेके पर जाकर साथ शराब पी और फिर झगड़ा हो गया। आरोपी ने खेत में ले जाकर खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सोमवार सुबह फेरुपुर में खन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक शव मिला था। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम डांडीपुर जसोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून के रूप में हुई थी। शरीर पर चोट के निशान मिले थे। टीम गठित करते हुए थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को खुलासे के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे। टीम को सीसीटीवी से अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने कटारपुर चौक से पेशे से राजमिस्त्री आरोपी ऋतिक निवासी धनपुरा पथरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑनलाइन गेमिंग ऐप से फर्जीवाड़ा करने वाले तीन गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि महेंद्र और ऋतिक दोनों शराब के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों की मुलाकात हुई। इस पर दोनों ने मिलकर शराब पी। नशा चढ़ने पर कहासुनी हो गई। महेंद्र के गाली-गलौज करने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। ऋतिक ने खेत में खींचकर ले जाकर गन्ना तोड़कर कई वार किए। इससे महेंद्र की मौत हो गई। आरोपी वहां से पैदल घर पहुंचा। इसके बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : बड़ा खुलासा लालकुआं नकली नोटों का सरगना,ऑनलाइन गेमिंग हर महीने आते थे करोड़ों रुपए जानिए

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन दिसंबर की शाम धनपुरा के पास एक ढाबे पर उसकी महेंद्र से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से परिचय किया, फिर ठेके पर पहुंचे और शराब पीकर वापस धनपुरा के पास आकर एक खंडहर में बैठकर बात करने लगे। आरोपी भांग की बीड़ी पीता है। उसने एक बीड़ी महेंद्र को भी पिला दी। पहले से ही अधिक शराब पीए होने से भांग की बीड़ी पीकर महेंद्र को बौखलाहट हो गई और गाली दे दी। इससे गुस्से में आए ऋतिक ने शर्ट पकड़कर खींचा तो उसके बटन टूट गए। गर्दन पकड़कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। यहां दोनों में सुलह हो गई। महेंद्र ने फिर से गाली दे दी। तब धक्का-मुक्की में महेंद्र का इनर भी फट गया। ऋतिक ने गन्ना तोड़कर उसके सिर में दे मारा। महेंद्र नीचे गिर गया और गाली देने लगा। तब बुरी तरह से झल्लाए ऋतिक ने गन्ने से कई वार किए। महेंद्र की आवाज बंद होते ही वह वहां से भाग निकला।

You missed