ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने अलग-अलग पोस्ट पर 526 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया है। जिसके लिए जल्द ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) के 526 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया है। जिनके लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अस्थायी आधार पर होगी। पदों का लिंग और श्रेणी के अनुसार बंटवारा किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश

महिला-पुरुष के लिए ITBP पद

सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) – 92 पद (14 महिला और 78 पुरुष)
कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – 51 पद (7 महिला और 44 पुरुष)
हेड कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – 383 पद (58 महिला और 325 पुरुष)

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

ये है सैलरी

सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) – ₹35,400 से 1,12,400 (लेवल 6)
कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – ₹25,500 से 81,100 (लेवल 4)
हेड कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – 21,700 से 69,100 (लेवल 3

ऑनलाइन आवेदन तिथि

भर्ती आवेदन की प्रथम तिथी : 15 नवंबर 2024
भर्ती आवेदन की अंतिम तिथी : 14 दिसंबर 2024

आयु सीमा

सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) – 20 से 25 वर्ष
हेड कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – 18 से 25 वर्ष
कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) – 1 8 से 23 वर्ष

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

आवेदन शुल्क

सब-इंस्पेक्टर : 200 रुपये और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल : 100 रुपये
इसके अलावा महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ITBP की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad