ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर, माल उड़ाकर नौ दो ग्यारह होने वाले जहर खुरानी गिरोह के सदस्य को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है

दसवीं और बारहवीं की फर्जी मार्कशीट बेचने वाले गिरोह गिरफ्तार,10-10 हजार में बेचता था फ़र्ज़ी मार्कशीट

पुलिस द्वारा पकड़े गए जहरखुरानी गिरोह के सदस्य से गहन पूछताछ जारी है। इधर मामले का खुलासा होने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करने वाली टीम को ₹2500 का नगद इनाम देने की घोषणा की।
बताते चलें कि विगत 12 मार्च को वीर बहादुर देवकोटा पुत्र सतवीर देवकोटा निवासी ग्राम क्योरा भवाली मूल निवासी ग्राम व थाना वरदिया नेपाल राष्ट्र द्वारा कोतवाली लालकुआं में में आकर तहरीर दी गई कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके व उसके दोस्त पुणे रावत को हल्द्वानी से नेपाल जाते समय हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनको नशा होने पर रास्ते हल्दूचौड क्षेत्र के मोटहल्दू के आस -पास में दोनों की जेब से कुल ₹13500 तथा एक मोबाइल की पैड चोरी कर ले जाने तथा वादी व उसके दोस्त को नशे की हालत में हल्दूचौड क्षेत्र में छोड़ दिया था, जिस को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल डीआर वर्मा ने उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के नेतृत्व में जहर खुरानी गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

माँ की हत्या करने वाले तीनों लोगो को उतारा मौत के घाट, 20 साल बाद बेटे ने लिया माँ की मौत का बदला

उक्त पुलिस टीम ने पूछताछ व गहनता से सीसीटीवी फुटेज आदि के अवलोकन के पश्चात मुखबिर की सूचना पर 13 मार्च को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर यात्री से पैसे व मोबाइल चोरी की घटना में प्रकाश में अभियुक्त हेमराज सिंह पुत्र बल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महावे जिला दैलेख नेपाल राष्ट्र उम्र 22 वर्ष को चोरी गए कुल रुपए 9500/ तथा कीपैड मोबाइल के साथ बनभूलपुरा से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर जाने वाले पटरी पर पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी पुलिस टीम में,उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ,कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर,कॉन्स्टेबल आनंदपुरी ,कॉन्स्टेबल प्रदीप,कॉन्स्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad