ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता के राजस्व गांव बनने की राह खुली

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में बिंदुखत्ता की वन भूमि को वन क्षेत्र से बाहर करने की कार्रवाई के लिए सैद्धांतिक सहमति दिए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  मानिला महाविद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधान

दीपेंद्र कोश्यारी ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में देहरादून के बापूग्राम, नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता और ऊधमसिंह नगर जिले के बग्गा चौवन स्थित वन भूमि पर बसे गांवों को वन भूमि से बाहर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। साथ ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग को प्रस्तावक विभाग बनाने का निर्णय भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  BREAKING NEWS धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, बिंदुखत्ता के वन भूमि मामले में डी-नोटिफिकेशन को सैद्धांतिक मंजूरी

कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता आगमन के दौरान क्षेत्रवासियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह एक ठोस कदम है। सरकार के इस निर्णय से बिंदुखत्ता के हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल बिंदुखत्ता के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे क्षेत्र को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की दिशा में आगे की राह प्रशस्त होगी।

यह भी पढ़ें -  संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी से लालकुआं की सियासत में हलचल, टिकट के दावेदारों की बढ़ी चुनौती

दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकार शेष प्रक्रियाओं को भी शीघ्र पूरा कर बिंदुखत्ता के लोगों को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगी।

फोटो परिचय: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।