ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों समेत कुल 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल को नैनीताल के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता के राजस्व गांव बनने की राह खुली, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी का आभार

वहीं, अब तक अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे IAS अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। IAS दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक IAS विनीत तोमर को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS निधि यादव को अपर सचिव के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  मानिला महाविद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधान

PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। PCS कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) और वैभव गुप्ता को देहरादून का नया ADM नियुक्त किया गया है। PCS पंकज कुमार उपाध्याय को ADM हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता की जनसमस्याओं पर डीएम का एक्शन, किसानों को खाद और बच्चों को प्रमाण पत्र दिलाने के निर्देश

वहीं, सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल और सुधीर कुमार को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।