ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जमरानी बांध परियोजना को केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की है. इसी बीच उन्होंने पीएम, जल शक्ति मंत्रालय और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का आभार जताया है.

केंद्र सरकार ने जमरानी बांध निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी है. जिसके बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता आयोजित की है. इसी बीच उन्होंने कहा कि जमरानी बांध निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सिंचाई और पेयजल की समस्या खत्म होगी. साथ ही दोनों राज्यों के कई गांव रोशनी से जगमग होंगे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

1975 से अधर में लटकी थी जमरानी बांध परियोजना: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना 1975 से स्वीकृति के चलते अटकी हुई थी. इस परियोजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय समेत पीएम से भी अनुरोध किया गया था. जिसके बाद इस परियोजना की राह खुली. उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना निर्माण की कुल लागत में से 90 फीसदी हिस्से के रूप में भारत सरकार ने 1730.20 करोड़ की स्वीकृति पीएमकेएसवाई के तहत दे दी है.

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पेयजल समस्या होगी खत्म: 10 फीसदी हिस्सा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच पहले हो चुके एमओयू के तहत वहन किया जाएगा. इस परियोजना के तहत हर साल 42 एमसीएम पेयजल की सुविधा मिलेगी. साथ ही 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का भी प्रावधान है. उन्होंने कहा कि पीएम जब भी उत्तराखंड आते हैं, तो उत्तराखंड वासियों के लिए एक उत्सव जैसा होता है.

हेमकुंड साहिब और केदारनाथ रोपवे का काम होगा शुरू: सीएम ने कहा कि 2 दिसंबर 2021 को जब पीएम उत्तराखंड आए थे, उस दौरान लखवाड़ योजना के लिए अनुरोध किया गया था. जिसके बाद 30 दिसंबर को इस परियोजना को भी मंजूरी मिल गई थी. उन्होंने कहा कि तमाम योजनाएं जो लटकी हुई थीं, पीएम मोदी के नेतृत्व में उनको मंजूरी मिली है. साथ ही हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी के रूप में बनाने के लिए 1600 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है. हेमकुंड साहिब और केदारनाथ रोपवे का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad