ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कर्णप्रयाग। विजिलेंस ने रविवार को कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत की थी कि चमोली में उसकी शराब की दुकान की सब दुकान जो उसका पार्टनर चला रहा है उसका राजस्व नियमित रूप से दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर ने निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad