ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

काशीपुर :-बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता रहे युवक की कर दी गोली मारकर हत्या ! जानें पूरी खबर

काशीपुर :उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक ओर आपराधिक वारदात सामने आ रही है ।काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं।

कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।

हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। परिजनों ने आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad