खबर शेयर करें -

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के बाद शुक्रवार को केमू के पदाधिकारी संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी से मिले। उन्होंने विभाग को सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि केमू की बसों को फिटनेस के लिए गौलापार स्थित फिटनेस सेंटर भेजेंगे।

इस दौरान उन्होंने अनुरोध किया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान चालक-परिचालक को परेशान न किया जाए। संदीप सैनी ने भी पदाधिकारियों को विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया। बीते गुरुवार को चेकिंग के दौरान केमू की बसों का चालान और सीज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

इस दौरान कई बसों को अनफिट भी पाया गया था। आरटीओ कार्यालय की ओर से पूर्व में केमू को पत्र लिखकर बसों की फिटनेस जांच के लिए गौलापार स्थित फिटनेस सेंटर बुलाया गया था लेकिन कोई भी बस संचालक अपनी बस को फिटनेस के लिए नहीं लाया जिस पर विभाग ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

सोमवार से गौलापार में बसों की फिटनेस की जांच  की जाएगी। इधर, केमू  के पदाधिकारियों ने पुलिस पर भी चालक-परिचालकों को बेवजह परेशान करने का आरोप  लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसएसपी से भी वार्ता करेंगे। इस दौरान केमू के अध्यक्ष सुरेश डसीला, केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल, बृजेश तिवारी सहित ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad