खबर शेयर करें -

खानपुर विधायक उमेश कुमार के वायरल वीडियो को लेकर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. चैंपियन ने कहा कि उमेश कुमार ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है. जबकि उमेश कुमार ने वीडियो को फेक बताया है.

उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही चैंपियन ने विधायक से इस्तीफा की मांग भी की है.

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

की इस्तीफे की मांग:

उन्होंने कहा कि जिस मातृ शक्ति ने अपने संघर्षों की बदौलत उत्तराखंड राज्य का गठन किया और जहां नारियों को देवी के समान पूजा जाता है. उस देवभूमि में एक व्यभिचारी व्यक्ति विधायक बन जाता है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल 2023 को रुड़की में प्रेस वार्ता करते हुए खुद उमेश कुमार ने कहा था कि यदि मेरे खिलाफ किसी भी कोर्ट में कोई भी धारा 376 का विचाराधीन मुकदमा होगा तो वे इस्तीफा दे देंगे.

यह भी पढ़ें -  📰 देवभूमि में नहीं रुक रहा चोरों का कहर, ऑटो से गहनों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

उमेश कुमार ने बताया डीपफेक वीडियो:

उधर विधायक उमेश कुमार ने इसे साजिश करार दिया है. उमेश कुमार ने सोशल मीडिया साइट पर वीडियो के जरिए सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनके विरोधियों ने राजनीतिक साजिश के तहत उनका डीपफेक वीडियो बनाया है. इसके माध्यम से पहले भी कई बड़े लोगों का चरित्र खराब करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने ये भी बताया कि वीडियो को प्रसारित करने के लिए पेन ड्राइव का यूज किया गया है. उन्होंने बताया कि उन पेन ड्राइव को फोरेंसिक भेजे जाने के लिए सील कर दिए गए हैं. मामले पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027: उत्तराखंड भाजपा का विधायकों को अल्टीमेटम—'जनता के बीच सुधारे प्रदर्शन, तभी मिलेगा टिकट', नवंबर-दिसंबर में होंगे दो निर्णायक सर्वे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad