ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नगर के खुटानी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन दीवार में काम करते समय पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर झुलस गया। सीएचसी से डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

उत्तराखंड – खाई में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, यात्रियों को आयी गंभीर चोट 

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार खुटानी के पास एक निर्माणाधीन दीवार में काम करते समय नेपाली मजदूर रमेश (35) हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। निर्माणाधीन दीवार के स्वामी उसे भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉ. अन्नता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

इधर ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि पूर्व में नोटिस भेजकर काम रोकने के लिए कहा गया था। रविवार को करंट लगने से एक मजदूर घायल हो गया। निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भीमताल में टीआरसी के पास की पहाड़ी, बोहराकून और नगर क्षेत्र में जगह-जगह हाईटेंशन लाइन के नीचे की जमीन काटकर धडल्ले से काम किया जा रहा है। इसके चलते हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन और निगम के अधिकारी आंख बंद करके बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

नैनीताल घूमने आये पर्यटक की शनिवार को हुई अचानक मौत, हार्ट अटैक की सम्भावना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad