ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सहकारी समिति में बेटे को क्लर्क की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कुछ युवको ने एक पिता से लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़ित पिता न्याय की मांग को लेकर दर दर की ठोकरें खाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी आखिर में थक हारकर उसने न्यायालय की शरण ली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

वार्ड नंबर 1 करतारपुर कॉलोनी के रहने वाले राजू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पुत्र दीपक को अमरपुरी निवासी एक युवक ने सहकारी समिति दिनेशपुर में क्लर्क के पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और कहा दिनेशपुर सहकारी समिति में जो क्लर्क का कार्य करते हैं वह मेरे जानने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

मैं आपको उनसे मिलवा दूंगा तथा आपके पुत्र दीपक की नौकरी लग जाएगी राजू का आरोप है कि उक्त दोनों लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी को बुलाया और एक अन्य युवक ने कहा कि मेरा क्लर्क पद से प्रमोशन होने वाला है और यहां दो से तीन पद खाली होने वाले हैं खाली होते ही मैं तुम्हारे पुत्र की नियुक्ति करवा दूंगा और नियुक्ति के नाम पर चार लाख रुपये में सौदा तय किया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

और कहा दो लाख पहले लगेंगे व दो लाख नौकरी लगने के बाद वेतन से काटेंगे उक्त लोगों ने राजू से दो लाख दस हजार रु नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़प लिए और राजू के बेटे दीपक को एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया राजू ने बताया कि वह गदरपुर थाने के कई चक्कर लगा चुका है लेकिन पुलिस द्वारा उनकी तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई मजबूर होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर  पुलिस ने केस दर्ज किया है वहीं थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम अमरपुरी निवासी दो युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420,467,468,471,406,504,506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad