खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता द्वारा जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद अनूठे और सेवाभावी रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य कार रोड चौराहे पर एकत्रित होकर भीषण गर्मी से जूझ रहे राहगीरों को ‘मोहब्बत का शरबत’ बांटा और समाज में सद्भाव, प्रेम व मानवता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के बीच व्यस्त कार रोड चौराहे से गुजरने वाले यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को जब ठंडे शरबत की राहत मिली, तो उन्होंने इस पहल की खूब सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल और महामंत्री प्रकाश कापड़ी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कुन्दन सिंह मेहता, मोहन कूड़ाई, मीना बोरा, बीना जोशी, दीपा बिष्ट, उर्मिला धामी, गुरदयाल सिंह मेहरा, गिरधर बम, कमल दानू, विजय सामंत, विनोद बिष्ट, पवन बिष्ट, पंकज मेहरा, रोहित मेलकानी, हरीश सुयाल, चंचल मेहता, रमेश राणा, गौरव कोरंगा, पुष्कर नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad