खबर शेयर करें -

राजीव नगर प्रथम स्थित दूध डेयरी में सचिव लक्ष्मण सिंह द्वारा रजिस्टर निकालने के लिए गल्ला खोलते ही नाग देवता ने अपना फन फैला दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सचिव लक्ष्मण सिंह अधिकारी ने बताया कि वह पहले भी दो-तीन बार पैसे निकालने के लिए गल्ले में हाथ डाल चुके थे, लेकिन जब उन्होंने पूरा गल्ला खोलने की कोशिश की, वहां मौजूद लोगों ने देखा की नाग ने अपना फन उठा लिया सचिव एकदम दूर हट गए। और कुछ समय के लिए पैरों तले जमीन खिसक गई अफरा तफरी मच गई ।

 

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

इस चमत्कार को देखकर वहां मौजूद लोग “हर हर महादेव” और “जय नाग देवता” के जयकारे लगाने लगे। यह घटना क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

श्राद्ध के समय इसे पितरों का आशीर्वाद माना जाता है। इसी दौरान सचिव बाल-बाल अनहोनी से बच गए। इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध है, जिसमें नाग देवता की उपस्थिति साफ दिखाई देती है।