ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 134 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लालकुआं पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

चेकिंग के दौरान बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम ने सुभाष नगर लालकुआं स्थित पुलिस बैरियर के पास एक बाइक सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 134 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी पुत्र जीत सिंह, निवासी तुमरिया डैम नंबर-1, चंद्र नगर, मलधनचौड़, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से बरामद बाइक हीरो HF Deluxe (UK18Q5328) को भी पुलिस ने जब्त किया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

बिंदुखत्ता के व्यक्ति के लिए शराब ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह बरामद कच्ची शराब बिंदुखत्ता निवासी सूरज नाथ गोस्वामी के लिए ले जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इससे पहले भी सूरज गोस्वामी को कई बार कच्ची शराब उपलब्ध कराने की बात बताई है। पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य मिलने का भी दावा किया है।

मामले में सूरज नाथ गोस्वामी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लालकुआं में FIR संख्या 135/26 के तहत धारा 60, 69बी और 72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

पुलिस टीम में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल वीरेन्द्र रौतेला शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।