खबर शेयर करें -

लालकुआं

स्थानीय कोतवाली के ठीक सामने दिनदहाड़े चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली के ठीक सामने स्थित एक जनरल स्टोर के बाहर रखी दूध से भरी क्रेट को एक अज्ञात चोर बड़े आराम से उठाकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं - बिंदुखत्ता: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पिलाया 'मोहब्बत का शरबत'

सुबह-सुबह दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली के सामने इंद्रजीत गुप्ता की ‘इंद्रजीत डेली नीड्स’ नाम से दुकान है। रोज की तरह सुबह आंचल डेयरी के वाहन ने दुकान के बाहर दूध और अन्य डेयरी उत्पादों से भरी क्रेट रखी थी। सुबह करीब 9:55 बजे एक अज्ञात चोर की नजर इस क्रेट पर पड़ी। मौका पाकर वह पूरी की पूरी क्रेट उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पूर्व BJP विधायक को जमानत, जानिए

हजार रुपये का माल साफ

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक क्रेट उठाकर कोतवाली के सामने से ही गुजरते हुए गायब हो जाता है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, चोर क्रेट के साथ उसमें रखा 4 लीटर दूध, मट्ठे के 16 पैकेट, दही के 18 पैकेट और पनीर के 4 पैकेट समेट ले गया। चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 1,000 रुपये बताई जा रही है।

तहरीर का इंतजार नहीं, चोर को जल्द दबोचेंगे: पुलिस

यह भी पढ़ें -  बंतोली हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि अभी तक दुकानदार की ओर से मामले की लिखित तहरीर (शिकायत) नहीं मिली है। इसके बावजूद, पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर से सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि सरेआम चोरी करने वाले इस शातिर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad