ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गुरुवार को गोला रोड काररोड़ बीच बाजार में दो सांड आपस में लड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई. काफी देर तक सांडों की लड़ाई के कारण स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर अपनी सूझ बूझ से निकल गयी

वहीं सांडो की इस लड़ाई में लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.सांडो की लड़ाई को छुड़ाने के लिए कार रोड बाजार के व्यापारी अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर उन्हें भागते दिखे तब भी सांडो ने एक दूसरे को नहीं छोड़ा अपनी आपनी सींगों में जकड़ के रखा एक दूसरे को

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

काफी मशक्कत करनी पड़ी व्यापारियों के डंडे ने एक बार सांडों को अलग किया वह रोड पर भागने लगे काफी देर बाद व्यापारियों ने दोनों सांडो को अलग-अलग किया.
लड़ाई खत्म हुई तो लड़ते-लड़ते.दोनों सांड सड़क पर ही भागने लगे.सांडो की इस लड़ाई के चलते 1 घन्टे तक बाजार बाधित रहा जहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं,

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

स्थानीय लोगों का कहना है की नगर पंचायत और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है लालकुआं समेत समस्त बिंदुखत्त में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है आवारा जानवरों के चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं जहां इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी जान जा रही है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad