खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज, लालकुआं (बिंदुखत्ता):

देश के रक्षक: माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य और समर्पण को नमन

​कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता मंडल स्थित काररोड़ शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिंदुखत्ता मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपाइयों और स्थानीय युवाओं ने कैंडल प्रज्ज्वलित कर माँ भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 कारगिल विजय दिवस: हल्द्वानी में शहीदों को नमन, देशभक्ति का संकल्प दोहराया

​शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों के शौर्य, त्याग और अदम्य साहस को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।

​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

​इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महामंत्री पूरन बोरा, महेश फुलारा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा, लालकुआँ मंडल महामंत्री राज कुमार सेतिया, संजय अरोरा, हरेन्द्र रौतेला और कृपाल नेगी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  🌧️ पहाड़ों पर फिर भारी मानसून की दस्तक 27 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

​इसके अलावा हरीश लाल, विपिन गिरी गोस्वामी, गुलाब सिंह कार्की, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश जोशी, युवा मोर्चा सह प्रभारी रोहन चौधरी, मंडल महामंत्री योगेश कुमार, हरीश कोरंगा, मंडल मंत्री राजेंद्र सुयाल, नवीन जोशी, आईटी संयोजक वीरेंद्र कार्की, मीडिया संयोजक मोहित जोशी, विक्रम रावत तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्य मनोज तुलेड़ा, पवन तुलेड़ा, नीरज चौधरी और चंदन बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  🕯️ जनसेवा का एक युग थमा: हीरा सिंह बिष्ट को अंतिम नमन मुख्यमंत्री धामी ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश की राजनीति में शोक की गहरी लकीर

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के नारों के साथ देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad