breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो):

पति से अनबन के बाद गुस्से में मायके जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची एक विवाहिता के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुलह कराने का झांसा देकर पति के ही दोस्त ने महिला को अपनी बाइक पर बैठाया और टांडा के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

​जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के जवाहर नगर (गौला नदी क्षेत्र) निवासी एक दंपति के बीच बीते दिनों किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी अपनी 7 माह की मासूम बच्ची को लेकर गुस्से में हल्द्वानी से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच गई। देर रात जब पति ने फोन पर उसकी लोकेशन पूछी, तो महिला ने लालकुआं स्टेशन पर होना बताया। इसके बाद पति ने तनाव में आकर शराब पी ली।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​इसी बीच, पति के दोस्त और राजपुरा निवासी को जब इस विवाद की भनक लगी, तो वह विवाहिता को मनाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल से लालकुआं स्टेशन पहुंच गया। आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि वह उसे घर छोड़कर दोनों के बीच समझौता करवा देगा। महिला उसकी बातों में आ गई और बाइक पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​आरोप है कि हल्द्वानी की तरफ ले जाते वक्त आरोपी आईओसी डिपो के सामने सड़क से मोड़कर महिला को टांडा के घने जंगल में ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची को एक तरफ रखा और असहाय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को देर रात हल्द्वानी गौला पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।

​घटना से सहमी पीड़िता ने परिजनों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

​लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में तथ्य स्पष्ट होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad