breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। जिला प्रशासन के निर्देश में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और ड्रग विभाग द्वारा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ की जा रही छापेमारी को देखते हुए नगर के व्यवसाययों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किये। दुकानों में मिली भारी अनियमिताएं, कइयो के किए चालान।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

बुधवार की दोपहर तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर और जिला अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में तीनों विभागों के अधिकारियों एवं छापा मारा दल ने नगर के किराना व्यवसाईयों एवं खान-पान के दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी, अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते ताबड़ तोड़ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिए, शाम तक लगभग एक दर्जन दुकानों में छापेमारी करते हुए कई दुकानों में भारी अनियमितताएं पकड़ी गई, जिनमें कईयों का चालान करने की कार्रवाई की गई है, देर शाम तक छापेमारी जारी थी वही उक्त छापेमारी को देखते हुए बिरयानी रेस्टोरेंट, किराना व्यवसाईयों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad