ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर में नमो दंगल समिति लालकुआं द्वारा आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में देश विदेश से कई पुरुष एवं महिला पहलवान शिरकत कर रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए नमो दंगल समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पहलवान ने बताया कि चार एवं पांच जनवरी को 25 एकड़ रोड जाल कंपाउंड में महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली की प्रसिद्ध खुशी पहलवान और नेपाल के लकी थापा सहित भारी संख्या में पुरुष एवं महिला पहलवान शिरकत कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की प्रातः से आयोजित उक्त दंगल का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे, इनके साथ कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत कई अतिथि रहेंगे, जबकि 5 जनवरी को समापन मौके पर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और विधायक अरविंद पांडे रहेंगे, उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त दंगल कुश्ती में शिरकत करने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad