breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के सामने एक ओवरलोड डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई।

मृतक इस्राईल हल्दूचौड़ का निवासी था और वह साथ आए साथी के साथ लालकुआं की ओर बाइक चला रहा था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

तेज रफ्तार डंपर के चलते बाइक साइड लेने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।यह हादसा वार्ड नंबर एक क्षेत्र में हुआ और इसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।

 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और पुलिस बल ने स्थिति को संभाला, परिजन को शांत किया और शव को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

ज्ञात हो कि हादसे में हुई मौत से मृतक के परिवार में भारी मातम है क्योंकि तीन माह पहले मृतक के छोटे भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर को ड्यूटी आते-जाते “जेक” लगा हुआ देखा गया था।

हादसे में ओवरलोड डंपर में आरबीएम भरा हुआ था।यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खतरों की तरफ एक गंभीर चेतावनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।