ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी और ड्रग एसोसिएशन नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सेतिया को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति उत्तराखंड का लालकुआं संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही उन्हें क्षेत्रभर से बधाइयों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

समिति के चीफ कोऑर्डिनेटर ललित भट्ट, कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार और प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह रावत की संस्तुति पर यह जिम्मेदारी श्री सेतिया को दी गई है। समिति ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वह आगामी 10 सितंबर को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती को भव्य और गरिमामयी रूप से आयोजित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

राजकुमार सेतिया लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं तथा अपने सेवा कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के समाजसेवियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

यह दायित्व न केवल राजकुमार सेतिया के सामाजिक योगदान को मान्यता देता है बल्कि भविष्य में समाजसेवा की दिशा में उनके प्रयासों को और अधिक सशक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।